फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में गंदगी देख सीडीओ हुआ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। मुख्य विकास अधिकारी ने खन्ना कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में 106 बच्चे पंजीकृत हैं जिसमें जिसमें 37 बच्चे उपस्थित मिले। इसके उन्होंने एमडीएम की गुणवत्ता भी देखी। विद्यालय परिसर में साफ सफाई के लिए विशेष रूप से जोर दिया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक रामभगत साहू को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए निर्देश दिया। कहा कि बच्चों के अभिभावकों जागरूक किया जाए। वहीं खन्ना कस्बे के कन्या प्राथमिक विद्यालय कक्षा देखीं। उन्होंने इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल किए कुछ बच्चों ने सही जवाब दिया वहीं कुछ बच्चे जवाब नहीं दे सके।
विद्यालय गेट के बाहर गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर विपिन सिंह,,रामराजा ,कमलेश, मनीष सूर्य प्रकाश, नर्मदा वर्मा आदि अध्यापक उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें