फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन में जनसेवा केंद्र न होने से डीएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को विकासखंड चरखारी के गांव कुरौरा व डांग का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन, सड़क, हैंडपंप, निर्माणाधीन चेकडैम का जायजा लिया। पौधरोपण व खेत तालाब आदि योजनाओं की जानकारी ली। पंचायत भवन में जनसेवा केंद्र संचालित न होने पर खफा हुए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन जीर्णशीर्ण मिलने और जनसेवा केंद्र संचालित न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। बीडीओ चरखारी को निर्देश दिए कि पंचायत भवन की तुरंत मरम्मत कराई जाए। जल्द से जल्द जनसेवा केंद्र संचालित कराया जाए। पंचायत भवन की सड़क को सही कराने तथा हैंडपंप के पास सोख्ता गड्ढा बनवाने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने निर्माणाधीन चेकडैम का निरीक्षण किया। काम में लगे लोगों को निर्देशित किया कि खोदी गयी मिट्टी का किनारे पर सही से बंधन किया जाए। चेकडैम को 30 मीटर लंबा 6 मीटर चौड़ा तथा एक मीटर गहरा तक खोदे जाने का मानक है। डीएम ने किसानों से अपील कि जिनके खेतों में गहरे या निचले एरिया हैं, वे अपने खेतों में खेत तालाब जरूर बनवाएं। इस दौरान डीडीओ आरएस गौतम, बीडीओ चरखारी प्रशांत यादव व इबादत हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें