फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशु सड़क पर दिखे तो होगी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी अन्ना पशुओं की समस्या को लेकर चिंतित दिखे। उन्होंने कहा कि अन्ना पशु सड़क पर दिखे तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य चल रहे उन्हें समय पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान कार्ड की प्रगति तथा कोविड19 टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। कहा कि 18 प्लस सभी लोगों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाए। जिले में जो पात्र व्यक्ति गोल्डन कार्ड पाने से वंचित है उन्हें दिसंबर तक हर हाल में आयुष्मान गोल्डन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएं।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहरों की साफ सफाई करा ली जाए, ताकि किसानों को उनके खेत तक समय पर पानी मिल सके। उन्होंने विद्युत विभाग को बकाया विद्युत बिल वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि विभाग को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पात्र पाए गए किसानों को भुगतान किया जाए, पीएम किसान सम्मान निधि का सभी किसानों को लाभ मिले तथा खाद किसानों को आसानी से मिले। खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी से संबंधित शिकायतें मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि जिले में सभी सड़कें गड्डा मुक्त होनी चाहिए। अन्ना पशु सड़कों पर घूमते पाए जाने पर कार्रवाई होगी। बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुल्ला, डीसी एनआरएलएम सत्यराम यादव, डीएसओ राजीव तिवारी, डीपीआरओ संतोष कुमार, सीवीओ डॉ. राकेश सिंह, डिप्टी आरएमओ आर के पांडेय, डीआईओ सतीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें