फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ से 4.50 लाख की चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के राठ रोड निवासी सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी से 4.50 लाख रुपये की चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराने और एटीएम व बैंक पासबुक छीन लेने का मामला उजागर हुआ है। सेवानिवृत्त अधिकारी की पुत्री ने चचेरे भाई पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शहर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले को पारिवारिक बता रही है।
विज्ञापन

राठ रोड निवासी सरिता सिंह ने चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के आईजी, पुलिस अधीक्षक महोबा को पत्र भेजा। शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता संतान सिंह सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी हैं। उनकी उम्र 80 वर्ष है। उसकी मां व भाई की मौत हो चुकी है। जिससे परिवार के लोग संपत्ति हड़पने का षड्यंत्र रच रहे हैं। आरोप लगाया कि परिवार के लोग उसके वृद्ध पिता को बंधक बनाकर एक कमरे में रखकर मारपीट करते रहे। इस दौरान बैंक पासबुक, एटीएम व चेकबुक छीन ली। आरोप है कि चचेरे भाई ने 4.50 लाख की चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराकर पैसा निकाल लिया। कोतवाली में सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि तीन दिन पहले सूचना पर वृद्ध को कोतवाली लाया गया था। वह अपनी स्वेच्छा से लिखकर दे गए हैं कि वह अपने साले के लड़के के साथ रहेंगे। अब उनकी पुत्री दोबारा तहरीर दे रही है कि उसके पिता को परेशान किया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें