फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर छेड़खानी का आरोप

Thu, 04 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
थाना अजनर के ग्राम बम्हौरिया में मकान का सर्वे करने गए लेखपाल पर एक महिला ने घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर थाने में दी है। लेखपाल ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन


ग्राम बम्हौरिया निवासी एक महिला ने थाना अजनर में सौंपी तहरीर में बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। तीन अगस्त को एक लेखपाल मकानों का सर्वे कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि लेखपाल उसके घर आया और जानकारी लेने लगा। जब महिला ने मकान कच्चा होने की बात कही तो लेखपाल मकान के अंदर घुस आया और उसे बुरी नियत से दबोचकर छेड़खानी करने लगा।

उसने चीख पुकार मचाई तो ग्रामीण एकत्र हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। लेखपाल ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए खारिज किया हैै। थाना प्रभारी रमेश पटेल का कहना है कि वह एक बैठक में मौजूद हैं। मामला संज्ञान में आया है। थाने पहुंचकर जानकारी की जाएगी। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें