फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में अधेड़ की मौत, रंजिश में हत्या का आरोप

Sat, 27 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर हुए हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने रंजिश में गाड़ी से कुचल कर अधेड़ की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। घटना के विरोध में परिजनों ने मोहल्लेवालों के साथ हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इससे दो घंटे तक यातायात ठप रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस अधिकारियाें के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद गुस्साए लोगों ने जाम खोला ।

शहर के मोहल्ला शेखनपुरा मिशन कंपाउंड निवासी लखन अहिरवार (40) का कस्बे के ही प्रिंस और लकी पचौरी से विवाद चल रहा था।

 मृतक की भाभी गोमती अहिरवार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया  प्रिंस और लकी पचौरी सहित पांच लोग गुरुवार रात करीब नौ बजे उसके घर आए और देवर लखन को खींचकर सड़क पर ले गए।

दोनों आरोपियों ने इसके बाद उसके ऊपर चार पहिया गाड़ी चढ़ा दी। इससे लखन गंभीर रूप से घायल होेने के बाद बेहोश हो गया। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए मृतक के परिजनों ने शुक्रवार सुबह झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिशन चौराहे के पास जाम लगा दिया।

जाम लगने की खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी एमपी वर्मा और अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम खुलते ही यातायात बहाल हो गया।

इससे दो घंटे से जाम में फंसे यात्रियाें और वाहन सवारों ने राहत की सांस ली। मृतक की भाभी गोमती की तहरीर पर शहर कोतवाली में प्रिंस और लकी पचौरी सहित पांच लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें