महोबा। आंबेडकर एक्सप्रेस ट्रेन में माता-पिता के साथ यात्रा कर रहा किशोर चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
मिर्जापुर के बभनी गांव निवासी प्रेमशंकर यादव अपनी पत्नी शांति व पुत्र अर्जुन यादव (11) के साथ आंबेडकर नगर से प्रयागराज जा रहे थे। बुधवार की रात ट्रेन में सभी लोग सो गए। तभी महोबा रेलवे स्टेशन के समीप बिलवई फाटक के पास अर्जुन ट्रेन से गिर गया। परिजन जागे तो पुत्र गायब मिला। इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। जीआरपी महोबा प्रभारी हरिओम मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ बच्चे की तलाश में निकले तो रेलवे ट्रेक के किनारे किशोर झाड़ियों में पड़ा मिला।