दुर्घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : MAHOBA
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुढ़ा मोड़ के आगे चारा लेकर खेत से लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा खन्ना निवासी स्व. रामाधार प्रजापति की पत्नी रानी (55) रविवार की दोपहर अपनी बहू ममता के साथ खेत से चारा लेने गई थी। शाम को लौटते समय रानी हाईवे में सड़क पार करने लगी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना खन्ना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच की। मृतका रानी के पति की पांच साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतका अपने दोनों पुत्र भागवत प्रसाद व रोशनलाल के साथ रह रही थी।