फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत आठ लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टीकामऊ गांव निवासी राजाराम (60) बुधवार को किसी कार्य से महोबा आया था। देर शाम को वह ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर ई-रिक्शा पलट गया। गंभीर चोटें आने पर घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला गांधीनगर निवासी अजय सिंह (28) गुरुवार को बाइक से सब्जी खरीदने जा रहा था। रास्ते में मवेशी आ जाने से बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। इसी तरह मुरानी निवासी अंश (04), बजरिया निवासी अशोक (24), भंडरा निवासी राजकुमार (28), पलका निवासी हल्के (54), भटीपुरा निवासी भरत (37) व रामूपुरा निवासी कमलेश (45) अन्य दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें