महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पचहरा गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसानों पर सियार ने हमला कर दिया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में ग्रामीणों ने लाठी-डंडें लेकर सियार को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
पचहरा गांव निवासी वीर सिंह गुरुवार को खेत की सिंचाई करने गया था। तभी जंगल की ओर से आए सियार ने उस पर हमला कर दिया। जांघ में गंभीर घाव होने पर वह गिर गया। आसपास खेतों में मौजूद किसान बृजलाल, सुरेंद्र, मुन्ना व हरि दौड़ पड़े, तो सियार उन पर भी हमलावर हो गया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर सियार को खदेड़ा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।