फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

छतरपुर जनपद के लवकुशनगर गांव निवासी अभिषेक (21) गुरुवार की दोपहर बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में भितरिया गांव निवासी राकेश (18) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह महाराजपुरा निवासी सुनील (35), दिदवारा निवासी राज (14), बगरौन निवासी विमला (55), बजरंग चौक निवासी रमेश (40), जारीगंज निवासी सौरभ (30), चितइयन निवासी रामबाबू (25) व आलमपुरा निवासी मोनिका (19) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें