फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई करते समय कुएं में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में सिंंचाई करते समय पैर फिसलने से कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

भंडरा गांव निवासी मुकुंदलाल राजपूत (60) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। चार बीघा भूमि में किसान ने उर्द-मूंग की फसल बोई थी। बारिश न होने के चलते फसल खेतों पर ही सूख रही थी।
विज्ञापन

फसल को बचाने के लिए किसान सोमवार की सुबह कुएं में रखी पंपिंग मशीन से सिंचाई कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजन खेत पहुंचे तो किसान का कुएं में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक किसान के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पति की मौत से पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें