फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने डॉक्टर व निरीक्षक पर कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कार दुर्घटना में घायल युवकों का डाक्टरी परीक्षण न कराना डॉक्टर व प्रभारी निरीक्षक को महंगा पड़ गया। एसडीएम ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर हाईवे में नन्ना ढाबा के समीप 16 जुलाई को एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई थी। दुर्घटना में कबरई निवासी कार सवार अमन व राजन घायल हो गए थे। दोनों घायलों को एसडीएम सुथान अब्दुल्लाह ने सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया था। घायलों के मुंह से एल्कोहल की गंध आने से उनके नशे में होने की आशंका हुई।
एसडीएम ने सीएचसी के डॉ. मनीष कुमार को निर्देश दिए थे कि दोनों घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करें और एल्कोहल की पुष्टि होने पर कुलपहाड़ कोतवाली में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल को भी निर्देशित किया था लेकिन चिकित्सक ने घायलों का एल्कोहल टेस्ट नहीं कराया और न ही घायलों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई की। आदेश की अवहेलना से नाराज एसडीएम ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें