महोबा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर पहिया की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना श्रीनगर के चितैया गांव निवासी भूरी (55) पत्नी गजराज अपनी रिश्तेदारी में शादी से शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में भूरी चलते ट्रैक्टर से गिर गई और पहिये की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।