कुलपहाड़ (महोबा)। सुगिरा गांव में मंगलवार की रात गाय का बछड़ा कुएं में गिर गया। वन विभाग, पुलिस व पशुपालन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग सुबह से ही रेस्क्यू आपरेशन चलाया और बछड़े को जिंदा कुएं से बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू आपरेशन में गांव के भूरे ने साहस दिखाया और कुएं के अंदर जाकर बछड़े को रस्सियों से बांध कर खींच कर बाहर निकाल दिया। कुलपहाड़ एसएचओ रविंद्र तिवारी ने भूरे के साहस को सराहते हुए एक हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया। उधर, ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च कर गांव में गोशाला का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद भी अन्ना पशु छुट्टा घूम रहे हैं।