फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी समर में दांव पर रिश्ते, प्रधान पद के लिए सास-बहू आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। पंचायत चुनाव में सगे संबंधी भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। विकासखंड चरखारी की ग्राम पंचायत पड़ोरा में प्रधान पद के लिए सास-बहू आमने सामने हैं। पिछले चुनाव में इसी परिवार के दो सगे भाइयों ने ताल ठोंकी थी, इसमें छोटा भाई विजयी हुआ था। अब सास-बहू ने मतदाताओं को अपने-अपने पाले में लाने के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पड़ोरा में 996 मतदाता है। प्रधान पद पर तीन चुनाव से एक ही परिवार के पास यह पद है। वर्ष 2015 में तीन बार प्रधान रहे राजकिशोर तिवारी के सामने छोटे भाई शिवकुमार तिवारी ने ताल ठोंकी थी, जिसमें शिवकुमार को विजयी हुए थे। पांच साल बाद फिर यहीं परिवार आमने-सामने है। सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो जाने से इस बार सगे भाइयों के बजाय सास-बहू चुनाव मैदान में डट गई हैं।
निवर्तमान प्रधान शिवकुमार तिवारी ने अपनी पत्नी मुन्नीदेवी को चुनाव मैदान में उतारा है। मुकाबले में शिवकुमार तिवारी के बड़े भाई राजकिशोर तिवारी ने पुत्र वधु रानी तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। प्रधान पद के लिए सास का बहू से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

वहीं, परिवार के ही तीन बार से भाग्य आजमा रहे प्रमोद कुमार तिवारी ने पत्नी मनोज कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। इनका सामना परिवार की जेठानी मुन्नीदेवी और रिश्ते की बहू रानी से होगा। पड़ोरा गांव में कुल 10 प्रत्याशी प्रधान पद के लिए भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें