फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राठ-पनवाड़ी मार्ग पर टिकरिया गांव के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़त में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव निवासी गनेश (60) अपने पुत्र हरीराम (30) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में हमीरपुर जिले के कैथोखर गांव गए थे। बुधवार की सुबह वापस लौटते समय टिकरिया गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनेश की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें