फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने गए किशोर की तालाब में नहाते समय डूबकर मौत

विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठे परिजन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीजा नगर में खेतों में भैंस चराने गए किशोर की तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम बीजा नगर निवासी परसू पाल खेती के साथ पशुपालन करता है। गुरुवार को परसू का पुत्र हरिश्चंद्र (15) खेतों की ओर भैंस चराने गया था। एक भैंस खेत के किनारे चरने लगी जबकि दूसरी तालाब में उतर गई। तभी हरिश्चंद्र भी नहाने के लिए तालाब पहुंच गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। चीख सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने तालाब में उतरकर एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।
आनन फानन में किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। घटना के बाद पिता परसू अस्पताल में सुधबुध खो बैठा। परिजनों ने बताया कि मृतक के चार पुत्री व एक पुत्र था। मृतक हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें