फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करती वृद्धा को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम अतरपठा में सड़क पार कर रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम अतरपठा निवासी तिजिया (70) पत्नी छिदिया शुक्रवार की शाम घर पड़ोस में गई थी। वापस लौटते समय वृद्धा सड़क पार करने लगी। तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे वह सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ी रही। जब लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखा तो परिजनों को सूचना देकर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ भेजा है, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर दी है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें