यूपी के महोबा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां रिवई के पास रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में छह से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज को लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में श्रीधर मिश्र व रोहित सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।