महोबा/पनवाड़ी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटना में महिला समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना महोबकंठ के घुटई गांव निवासी देवेंद्र (20) अपने साथी राहुल (22) व हन्नू (25) के साथ बाइक से कस्बा पनवाड़ी आए थे। लौटते समय तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। हन्नू की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
इसी तरह बराय निवासी तिजिया (35), विजयपुर निवासी राजकुमार (25), गोरखा निवासी देवसिंह (42), लवकुशनगर निवासी वती देवी (50), मुकेश (28) और भगवानदास (53), राजनगर निवासी पूरन (30) व किशोरगंज निवासी गोपाल (31) अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।