स्थापना दिवस पर जानकारी देते प्रांतीय सहमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 67वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर एबीवीपी के कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती के लिए जोश भरा गया।
स्थापना दिवस के मौके पर कानपुर के प्रांतीय सहमंत्री प्रवीण लखेरा ने संगठन की भूमिका समाज में प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1949 से एबीवीपी छात्र-छात्राओं की लड़ाई के साथ हिंदू समाज को संगठित करने का काम कर रहा है। संगठन समाज के हित को लेकर हमेशा आगे रहा है। सह जिला संयोजक आकाश कुशवाहा ने बताया एबीवीपी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्यकर्ता अपना पूरा योगदान दे।
छात्र-छात्राओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ संगठन हमेशा आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है। इस मौके पर नगर सहमंत्री अश्वनी पाटकार, पुष्पेंद्र कुमार, जिला छात्रा प्रमुख राखी गुप्ता, सह छात्रा प्रमुख गरिमा अनुरागी, अनुपम गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।