फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एबीवीपी ने फूंका झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 15 परिचय-आल्हा चौक में झारखंड सीएम का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
महोबा। झारखंड में छात्रोंं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने लाठी चार्ज की निंदा करते हुए शहर के आल्हा चौक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन


एबीवीपी के विभाग संयोजक कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि पेपर लीक के विरोध में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार को पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए। पदाधिकारियोंं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिला संयोजक हिमांशु पचौरी, वैभव तिवारी, भरत कुशवाहा, धीरेंद्र सोनी, अतुल यादव, प्रयांशु तिवारी, प्राची सक्सेना, वैष्णवी, अंशिका ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें