फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तीरंदाजी में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए आरुषि चयनित

Wed, 13 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-तीरंदाजी में प्रतिभाग करती छात्रा आरु​षि। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महोबा। राजकीय हाईस्कूल सिजहरी की ओर से शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने पर हमीरपुर की आरुषि का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अचूक निशाना साधा। सबसे बेहतर प्रदर्शन जनपद हमीरपुर के शाश्वत शांति इंटर कॉलेज उमरी की छात्रा आरुषि ने किया। उसका चयन अंडर 14 बालिका वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। 19 व 20 अगस्त को वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में आरुषि चित्रकूट धाम मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस दौरान सभी ने आरुषि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें