तहसील में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने धरने के आठ दिन बाद भी कोई सुनवाई न होने पर शनिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि विकासखंड कबरई के बिलरही में ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। जिससे आक्रोशित 50 से अधिक ग्रामीणों ने सदर तहसील पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया लेकिन धरने के आठ दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने से प्रधान प्रतिनिधि भैयालाल व किसान हरप्रसाद व राजकुमार ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। चेतावनी दी है कार्रवाई न होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।