फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा में आज रात 12 बजे से बिना फास्टैग नहीं गुजरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे में खन्ना के समीप स्थित टोल प्लाजा में फास्टैग को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं है। सोमवार की रात 12 बजे से बिना फास्टैग वाहन नहीं गुजर सकेंगे। बिना फास्टैग के दोगुना धनराशि अदा करना पड़ेगी। टोल प्लाजा में तीन काउंटर खोले गए हैं। जहां वाहन चालक फास्टैग बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

खन्ना टोल प्लाजा में छह लाइनें थी। जिनमें चार लाइनें फास्टैग और दो लाइनें कैश लाइन थी लेकिन 15 फरवरी की रात 12 बजे से कैश लाइन बंद हो जाएगी। फास्टैग वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। इससे टोल प्लाजा में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। खन्ना टोल प्लाजा के मैनेजर प्रविंदर सिंह राठौर ने बताया कि अभी तक हाईब्रिड लाइन थी। जिससे कैश और बिना कैश वाहन निकाले जाते थे लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फरवरी फरवरी से पूरी लाइनें फास्टैग कर दी गईं है। यदि कोई बिना फास्टैग वाहन लाइन से निकलेगा तो उसे दोगुना भुगताना करना पड़ेगा। बताया कि टोल प्लाजा में फास्टैग बनाने के लिए तीन काउंटर खोले गए हैं। बिना फास्टैग वाहन आकर फास्टैग बनवा सकते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें