फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 17 Dec 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव में पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन

गौरहारी निवासी नूर खां (28) ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी तीन साल पहले थाना महोबकंठ के रूरीकलां गांव निवासी नाजमा के साथ हुई थी। तीन माह पहले पत्नी किसी बात को लेकर मायके चली गई, तब से वापस नहीं आई। इससे युवक परेशान रहने लगा। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह ऑटो चलाकर घर पहुंचा और कमरे में चला गया। मंगलवार की सुबह जब देर तक कोई आहट नहीं मिली तो परिजन कमरे में पहुंचे। जहां युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पिता अब्दुल खां ने बताया कि बेटे के ऊपर लोगों का कुछ कर्ज था। कुछ माह से बहू मायके में थी। इससे वह परेशान रहता था। चौकी प्रभारी गौरहारी बृजकिशोर शुक्ला का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें