फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क पार कर रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Mon, 02 Jun 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कुलपहाड़ बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क पर रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत पांच लोग घायल हुए हैंं।
विज्ञापन

कस्बे के बस स्टैंड के पास 32 वर्षीय युवक शनिवार की देर रात सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अंधेरे में युवक को टक्कर मारकर निकल गया। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। उसके कपड़ों से किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र बरामद न होने से शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए शिनाख्त तेज कर दी है। हालॉकि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
कोतवाली चरखारी के मोहल्ला हटवारा निवासी उपेंद्र (22) रविवार की सुबह बाइक से बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी तरह सिजरिया निवासी रामकुमार, दमौरा निवासी छैनू, ननवारा निवासी कत्तू और कैथा निवासी अमन अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। जहां छैनू व उपेंद्र की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें