फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंडरपास में बनेगा पानी संग्रह टैंक, पंप से खाली होगा जलभराव

Mon, 27 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 16 परिचय-टू-लेन अंडरपास का जलभराव रोकने के लिए टैंक बनाने का शुरू हुआ काम। संवा
विज्ञापन
महोबा। रेलवे स्टेशन के निकट 6.52 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए टू-लेन नए अंडरपास में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पानी संग्रह टैंक बनाया जाएगा। साथ ही पंप सेट लगाकर पानी को खाली कराया जाएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने समस्या के समाधान का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

करीब चाल साल पहले चरखारी-महोबा मार्ग पर स्टेशन से एक किमी दूर संत जोसफ्स स्कूल के पीछे अंडरपास का निर्माण कराया गया था। अंडरपास में आएदिन पानी का भराव होने से लोगों को परेशानी होती थी। साथ ही शहर के फतेहपुर बजरिया, सिंचाई विभाग, उद्योग विभाग, पान अनुसंधान केंद्र, चरखारी की ओर आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को एक किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। लोगों की इस समस्या के समाधान के लिए स्टेशन के निकट 6.52 करोड़ रुपये की लागत से नया टू-लेन अंडरपास बनाया गया। 310 मीटर लंबे व सात मीटर चौड़े अंडरपास का संचालन 18 अक्तूबर से शुरू किया गया। 21 अक्तूबर को हुई बारिश के दौरान नए अंडरपास में पानी भर गया। साथ ही अंडर पास की दीवारों से भी पानी का रिसाव लगातार जारी है। अंडरपास में जलभराव होने से फतेहपुर-बजरिया, प्रेमनगर, चरखारी आदि स्थानों के लिए जाने व वहां से शहर में आने में वाले वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। साथ ही स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
23 अक्तूबर के अंक में पेज नंबर दो पर 6.52 करोड़ से बने अंडरपास में भरा पानी, ठप रहा आवागमन शीर्षक से खबर प्रकाशित की। अब रेलवे विभाग की ओर से नवीन अंडरपास में पानी संग्रह टैंक बनाने और टैंक से पंप सेट के सहारे पानी निकालने का निर्णय लिया गया है। जिससे नवीन टू-लेन अंडरपास में जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इसका कार्य भी शुरू करा दिया गया है। उधर, उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अंडरपास में जल भराव की समस्या का समाधान कराया जा रहा है।

फोटो 26 एमएएचपी 16 परिचय-टू-लेन अंडरपास का जलभराव रोकने के लिए टैंक बनाने का शुरू हुआ काम। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें