फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 27 Oct 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बरीपुरा गांव के पास एक युवक का शव ट्रेन से कटा मिला। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि अज्ञात नंबर से कोई व्यक्ति उसके भाई से रुपयों की मांग की जा रही थी। रुपये न दे पाने के चलते उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के दादरी गांव निवासी कोमल राजपूत (25) शहर के मोहल्ला आलमपुरा में किराये के मकान में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह कीरत सागर में चलने वाली निशुल्क पाठशाला में दोस्तोंं के साथ पढ़ाई व तैयारी करता था। सुबह करीब सात बजे उसका शव रेलवे ट्रैक पर बरीपुरा के पास मिला। भाई अनिल कुमार ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके भाई को फोनकर लगातार परेशान कर रहा था और रुपयों की मांग की जा रही थी। कुछ दिन पहले उसने किसी को 19,500 रुपये ऑनलाइन भेजे थे लेकिन ब्लैकमेलिंग कर और रुपये मांगे जा रहे थे। आरोप लगाया कि रुपये न दे पाने के चलते उसकी हत्या कर दी गई। कोमल ने पूर्व में सीआरपीएफ भर्ती के लिए आवेदन किया था। शनिवार की रात कोमल खाना खाने के बाद कमरे से निकल गया। सुबह उसका शव ट्रैक पर मिला।
दोस्त मुकेश ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से परेशान था और दोस्तों से रुपये भी मांग रहा था। उसे किसी अज्ञात नंबर से कॉल आते थे लेकिन उसने किसी को परेशानी की वजह नहीं बताई। उधर, सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे के ट्रैकमैन सुरेश ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया कि दादर-बाम्बे एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति के कट गया है। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें