- घर के दरवाजे पर बड़े भाई के लिए दोबारा पूछने पर हुआ हमलावर
- खन्ना के ग्योड़ी गांव में घटना, प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया
फोटो 07 एमएएचपी 09 परिचय-घटनास्थल की जांच करती थाना पुलिस। संवाद
फोटो 07 एमएएचपी 10 परिचय-घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठीं परिवार की महिलाएं। संवाद
फोटो 07 एमएएचपी 11 परिचय-रामाधार वर्मा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह घर के दरवाजे पर खड़े मानसिक बीमार युवक को टोकना वृद्ध के लिए जानलेवा साबित हुआ। युवक ने लोहे की मूठ लगे डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव निवासी रामाधार वर्मा (80) दस बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की सुबह वह चारपाई के लिए लकड़ी के पाया बनवाने को गांव के ही पप्पू विश्वकर्मा के घर गए थे। दरवाजे पर खड़े छोटे भाई हरीशंकर से वृद्ध ने पप्पू के बारे में पूछा, लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। दोबारा टोकने पर हरीशंकर आगबबूला हो गया और डंडे से सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार किए। लहूलुहान वृद्ध को परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटे मुलायम ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार से उनकी कोई रंजिश नहीं है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। कभी-कभार शराब पीकर गांव में घूमता रहता है। पिता के टोकने पर उसने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। आरोपी हरीशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ रविकांत गोंड का कहना है कि मृतक किसी कार्य के सिलसिले में आरोपी के घर गया था। इसी दौरान घटना हुई।
चार साल से चल रहा इलाज, पैर में जंजीर बांधकर रखते थे परिजन
खन्ना। वृद्ध की हत्या का आरोपी हरीशंकर चार साल से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। परिजन उसका इलाज ग्वालियर में करा रहे है। इलाज के दौरान उत्पात मचाने पर परिजन उसे घर में ही रखते थे और पैर में जंजीर बांधे रहते थे। एक सप्ताह से वह बिना जंजीर के बाहर बैठ जाता था। वृद्ध के घर पहुंचे व टोकने पर युवक ने डंडे से हमला कर दिया। इससे वृद्ध की जान चली गई।
फोटो 07 एमएएचपी 10 परिचय-घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठीं परिवार की महिलाएं। संवाद
फोटो 07 एमएएचपी 10 परिचय-घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठीं परिवार की महिलाएं। संवाद