फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा लबालब, अर्जुन बांध भी भरने के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। लगातार हो रही बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध लबालब है जबकि तहसील चरखारी में स्थित अर्जुन बांध में पानी अधिकतम भंडारण क्षमता से महज एक मीटर दूर है।
सिंचाई विभाग की ओर से बांधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। हर दो-दो घंटे के अंतराल पर जलस्तर की नाप कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
बुंदेलखंड की पठारी धरती पर पिछले तीन दिन से मानसून मेहरबान है। इस मानसून सत्र में अभी तक 280 एमएम बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश से बांधों के जलस्तर में काफी सुधार हुआ है। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध 15 दिन से लबालब है। बांथ के अतिरिक्त पानी को प्रतिदिन अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा जा रहा है। इससे अर्जुन, चंद्रावल और कबरई बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन बांध में पानी अधिकतम भंडारण क्षमता से महज एक मीटर दूर है। कबरई व मझगवां बांध के जलस्तर में भी काफी सुधार हुआ है।
उधर, लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बांध में पहले ही पर्याप्त पानी था। जोरदार बारिश के चलते क्षमता से अधिक पानी आने पर अर्जुन सहायक नहर में 1300 क्यूसेक और धसान मुख्य नहर में 200 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें