फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नौकरी और ऋण दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी महोबा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। बेरोजगार युवाओं को नौकरी और बैंक के माध्यम से ऋण दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को मध्य प्रदेश पुलिस ने महोबा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले लगभग तीन वर्षों से पहचान बदलकर जिले के एक गांव में रह रहा था।
विज्ञापन



मध्य प्रदेश के जनपद पन्ना के सिमरिया निवासी महेश चंद्र पर जबलपुर, पन्ना, दमोह और कटनी जिलों में युवाओं से नौकरी दिलाने और ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर 10.79 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था।


आरोपी महेश चंद्र ने गिरफ्तारी से बचने के लिए महोबा जिले के थाना श्रीनगर क्षेत्र के ननौरा गांव में अपनी पहचान बदल ली और धीरेंद्र सिंह के नाम से रहने लगा। उसने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था ताकि किसी को उस पर शक न हो।
विज्ञापन



सटीक सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस ने महोबा पहुंचकर स्थानीय थाना श्रीनगर पुलिस के सहयोग से ननौरा गांव में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक सोने की अंगूठी और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।


थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि पन्ना जिले की पुलिस टीम ने आरोपी को महोबा से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई जिलों में ठगी की घटनाओं को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें