फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश में फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने दी जान

Fri, 01 Aug 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के सरगपुरा गांव में बारिश में मूंगफली की फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। एसडीएम व राजस्वकर्मियों ने घटनास्थल पहुंच जांच की। किसान पर बैंक के अलावा साहूकारों का भी कर्ज था। जिसकी अदायगी की चिंता उसे सता रही थी।
विज्ञापन

गांव निवासी परशुराम अहिरवार (45) दो बीघा भूमि में खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इस बार उसने खरीफ फसल में मूंगफली बोई थी। लगातार हो रही बारिश से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह किसान खेत गया। जहां पानी भरा होने और फसल बर्बाद देख वह मायूस होकर घर लौट आया। उसने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कमरे में पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन परशुराम को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई।
बड़े भाई नंदराम ने बताया कि बारिश में फसल खराब होने पर भाई ने आत्महत्या की है। परशुराम पर बैंक का 37 हजार रुपये कर्ज है। जो वर्ष 2017 में लिया था। इसके अलावा दो साल पहले उसे बड़ी बेटी कल्पना की शादी की थी। इसके लिए साहूकारों से कुछ कर्ज लिया था। मूंगफली की फसल बारिश में सड़ गई। इससे वह परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

घटना से मृतक की पत्नी क्रांति, बड़े बेटे अरविंद व रवि का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसडीएम अनुराग प्रसाद व लेखपाल बृजेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच की। एसडीएम ने बताया कि मृतक पर केसीसी का कुछ कर्ज था। मामले जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। उधर, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि किसान के आत्महत्या का मामला आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें