फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पति समेत दस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दहेज की मांंग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ खिलाकर मारपीट किए जाने के मामले में पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के भड़रा गांव निवासी दीक्षा तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार साल पहले उसकी शादी थाना अजनर के पसानाबाद निवासी राघवेंद्र तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन उस पर पांच लाख रुपये का दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगे। दीक्षा का आरोप है कि 20 सितंबर को ससुरालीजनों ने उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया और मारपीट की। पति राघवेंद्र ने भी उसे पीटा। इसके बाद बेलाताल के अस्पताल में उसका इलाज भी कराया गया। जान का खतरा होने के चलते वह अब मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति राघवेंद्र, ससुर रवि तिवारी, सास देवकुमारी, दयावती, राजेंद्र, कल्लू, शिवम, इंद्रेश, जयंती और सुचेता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें