फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से एक की मौत, दो बचे

Tue, 16 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदन सागर सरोवर में नहाते समय एक युवक की डूब जाने से मौत हो गई जबकि उसके दो साथी बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने डूबे युवक का शव बरामद करने के लिए गोताखोरों का सहारा लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जनपद फतेहपुर के जाफरागंज निवासी
विज्ञापन


चार लोग आईएनटी कंपनी में काम करते है। स्वतंत्रता दिवस पर चारों मित्र जितेंद्र के जन्म दिवस मनाने के लिए मदन सागर के किनारे पहुंचे। जहां पर जितेंद्र (25) पुत्र शिवनारायण, नन्हू (28) पुत्र बड़ारी व सुशील तालाब में नहाने चले गए जबकि विनोद कुमार किनारे ही बैठा रहा। नन्हू और सुशील तैरते हुए काफी आगे चले गए जबकि जितेंद्र डूबने लगा। जितेंद्र को

डूबता देख विनोद ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी उसके दो दोस्त लौटकर आए और उसे तलाशने लगे लेकिन वह नहीं मिला। युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस तालाब पहुंची और गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद जितेंद्र का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें