फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नहर मेंं नहाने गए बालक की डूबकर मौत

Mon, 20 Oct 2025 08:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के अक्ठौंहा गांव में अर्जुन बांध से निकली नहर में नहाने गए बालक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अक्ठौंहा निवासी जीतेंद्र कुमार मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार की शाम उसका छोटा बेटा सौरभ (08) गांव के अन्य बच्चों के साथ अर्जुन बांध से निकली नहर में नहाने गया था। सभी बच्चे नहाने लगे। तभी सौरभ गहराई में चला गया और डूब गया। तब अन्य बच्चे बाहर निकल आए और आसपास मौजूद ग्रामीणों को जानकारी दी। तब ग्रामीणों ने नहर में कूदकर सौरभ की खोज की। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। अचेत अवस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि नहर में डूबकर बालक की मौत हुई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें