फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के बीच हुई महाआरती

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में रविवार को महाआरती में पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। यह अनुष्ठान भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित हुआ। इस दौरान भक्ताें ने नशा और मांसाहार त्यागने और समाज में फैली कुरीतियाें को मिटाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मंदिर परिसर आदिशक्ति जगदम्बा के जयकारों से गूंज उठा। महाआरती में उपस्थित भक्ताें ने व्यसन और मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय प्रचार मंत्री वीरेंद्र दीक्षित ने कहा कि समाज कुरीतियाें और दुर्व्यसनाें से ग्रसित है। हम सभी को मां की आराधना करते हुए नशामुक्त और मांसाहार मुक्त व चरित्रवान बनना होगा।
भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आत्म कल्याण करने के लिए कर्मयोगी बनना पड़ेगा। सत्कर्मों के माध्यम से ही हम अपना और जन कल्याण कर सकते हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबाबू श्रीवास ने श्रद्धालुआें का आभार व्यक्त किया। संचालन सोनी सिंह ने किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। महाआरती में जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, योगेंद्र अवस्थी, ओमप्रकाश, लालू नामदेव, केसरी, सुनीता, रचना, माधुरी, राममूर्ति, सदानंद सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें