फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे मौत को दावत

Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कुछ इलाकाें को छोड़ दें तो पूरा शहर असुरक्षित है। कई जगह गलत तरीके से सड़क से सटे हुए रखे ट्रांसफार्मर मौत को दावत दे रहे हैं। बरसात के मौसम में हादसाें का खतरा और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं लोग सारा दिन सड़क किनारे रखे इन ट्रांसफार्मराें के आसपास लटक रहे खुले नंगे ताराें के पास से होकर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में खुले में रखे ट्रांसफार्मर और झूलते जर्जर विद्युत तार पब्लिक के लिए खतरा बन गए हैं। वहीं आए दिन इन ट्रांसफार्मराें से चिंगारी और स्पार्किंग होना आम बात है। न तो इन ट्रांसफार्मराें के आसपास जाली है और न टीपीओ स्विच जिससे आसपास से निकलते लोगाें को करेंट लगने का खतरा तो रहता ही है। साथ ही स्पार्किंग होने से आसपास की दुकानाें में आग लगने का खतरा बना रहता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शहर में कुछ स्थानाें पर ही ट्रांसफार्मर मानक के अनुरूप रखे गए हैं। नगर पालिका के पास स्थित ट्रांसफार्मर एक तो खुले में रखा है ऊपर से जर्जर हाईटेंशन लाइन। इससेे कई बार तो जर्जर एचटी तार टूटकर सड़क पर गिर जाते हैं और उनमें करेंट चालू रहता है। इसके बाद भी लोगाें को जानकारी न होने पर लोग उस तार के आसपास से होकर गुजरते रहते हैं। वहीं तुलसी गेस्ट हाउस के पास रखा ट्रांसफार्मर और उससे लटकते खुले नंगे तार से करेंट का खतरा बना रहता है। विद्युत विभाग के अधिकारियाें ने आज तक चेकिंग कर न तो कभी खुले में रखे इन ट्रांसफार्मराें की सुध ली और न ही पब्लिक की सुरक्षा के कोई इंतजाम किए जबकि विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर और विद्युत तार चकाचक होने का दावा करता है। इतना ही नहीं घनी आबादी वाले मोहल्लाें में तो जर्जर विद्युत ताराें का हाल और भी ज्यादा खराब है।

इनसेट -------------------
मानक
रोड क्रासिंग पर तार है तो गार्डिंग (ताराें के नीचे जाल) हो
ट्रांसफार्मर पर टीपीओ स्विच (इससे करेंट बंद होता है) लगे होने चाहिए
ट्रांसफार्मर बाडी में अर्थिंग होनी चाहिए
ट्रांसफार्मर चबूतरे पर हों और चाराें ओर जाली लगी हो
एचटी और एलटी एक सपोर्ट पर हैं तो गार्डिंग अनिवार्य
न्यूट्रल अर्थिंग, इससे करेंट का खतरा कम होता है

इनसेट -------------------
हकीकत
कुछ इलाके छोड़कर कहीं भी गार्डिंग नहीं
अधिकतर ट्रांसफार्मराें पर टीपीओ स्विच नहीं
ट्रांसफार्मराें में अर्थिंग न होने से करेंट का खतरा
करीब 30 फीसदी ट्रांसफार्मर जमीन पर असुरक्षित ढंग से रखे हैं
ज्यादातर ट्रांसफार्मर जाली के घेरे में नहीं
लटकते और जर्जर तार ले सकते हैं जान

इनसेट -------------------
खतरे
ट्रंासफार्मर की स्पार्किंग से आग लगने का खतरा
करेंट की चपेट में आ सकते
आर्थिक नुकसान हो सकता
जर्जर तार गिरने से दुर्घटना

इनसेट -------------------
शहर में ज्यादा खतरनाक इलाके
महोबा। नगर पालिका के आसपास का इलाका, जीजीआईसी के पास, तुलसी गेस्ट हाउस के आसपास का इलाका, भारतीय स्टेट बैंक के पास, पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास, मदीना मस्जिद चौराहा, कबरई ब्लाक प्रमुख आवास के पास के इलाके ज्यादा खतरे में हैं।
विज्ञापन


इनसेट -------------------
विद्युत विभाग के काम
खुले में रखे ट्रांसफार्मराें की जांच कर उनके आसपास जाली लगवाना
जर्जर विद्युत ताराें के स्थान पर इंसुलेटेड तार बिछाना
अभियान चलाकर बिजली बिल की वसूली करना
अस्थाई कनेक्शनाें की जांच करना
बिजली चोराें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना

इनसेट -------------------
हादसे-दर-हादसे
महोबा। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते 8 जुलाई को विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम भरवारा में टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई थी। वहीं जर्जर विद्युत ताराें के टूटने से किसानाें की फसलें तक जलकर राख हो गईं। पिछले माह ग्राम ननौरा में विद्युत तार टूटने से भगदड़ मच गई थी। साथ ही ग्रामीण को अर्थिक क्षति भी उठानी पड़ी।

इनसेट -------------------
‘जाली फिर लगवाई जाएगी’
महोबा। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्रा का कहना है कि सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मराें में सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगवाई जाती है जिससे कोई दुर्घटना न हो, लेकिन कई जगह लोग ट्रांसफार्मराें के आसपास लगी जाली निकाल ले गए। इसके बावजूद खुले में रखे ट्रांसफार्मराें के आसपास पुन: सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगवाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें