फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिछेगा सड़क और पाइप लाइनों का जाल- अंशू

Tue, 12 Jun 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बसपा छोड़ सपा में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष अंशू शिवहरे का लखनऊ से महोबा आने पर सपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर अंशू शिवहरे ने कहा कि सपा की सरकार में जिले का भरपूर विकास होगा।
विज्ञापन

श्रीमती शिवहरे का बसपा छोड़ सपा में शामिल होने के बाद पहली बार महोबा आने पर जिले के सपाइयों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बसपा जाति विशेष की पार्टी बनकर रह गई थी जिसमें उन्हें घुटन महसूस हो रही थी। साथ ही बसपा के ही शासनकाल में उनके जिले क ी कई विकास योजनाओं पर धन देने के नाम पर वसूली की जा रही थी जिससे जिले के विकास कार्य अवरुद्ध हो गए थे। उन्होंने कहा कि अब सपा में आने के बाद वह राहत महसूस कर रही हैं। जल्द ही जिले के विकास को गति मिल सकेगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए स्कूल खोले जाएंगे और ग्रामीण अंचलों में पानी, बिजली सड़कों के लिए भरपूर बजट उपलब्ध कराया जाएगा ताकि जिले का रुका हुआ विकास पुन: गति पकड़ सके। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चंद्रा ने इस मौके पर कहा कि सपा सरकार में जिले के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। हर गांव को पानी, बिजली सड़क देना उनका पहला लक्ष्य होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए भी ग्रामीण क्षेत्रों में ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें