फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में बारदाना और धन की कमी के चलते गेहूं खरीद ठप

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। क्रय केंद्र पर न बारदाना और न खरीद के लिए पैसा है। पीसीएफ क्रय केंद्र में तीन दिन से खरीद ठप है। इससे किसान दो दिन तक ट्रैक्टर खड़े करके खरीद होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन खरीद की उम्मीद न देख किसान मजबूर होकर वापस लौट जाते हैं। तमाम किसानाें का महीने भर बाद भी नंबर नहीं आया है। क्षेत्र के दबंग सभी क्षेत्र के किसानाें पर हावी हैं जिससे योजना का लाभ किसानाें को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जैतपुर के पीसीएफ क्रय केंद्र में अव्यवस्थाआें का बोलबाला है। कभी बारदाना की कमी तो कभी धन की कमी के साथ-साथ समय पर भुगतान न मिलने से किसानाें का भी क्रय केंद्राें से मोह भंग होता जा रहा है। इससे खरीद नियमित नहीं हो पा रही है। जैतपुर के देवकीनंदन पाराशर, श्रीपत यादव का कहना है कि कई दिन से नंबर लगा हुआ है लेकिन अभी तक खरीद नहीं की जा सकी। दबंग किसान पीसीएफ गोदाम के सामने जबरन गेहूं का ढेर लगा देते हैं जिससे नंबर पर लगे किसान पीछे हो रहे हैं। वहीं दबंग किसान बगैर नंबर के ही जबरन तुलाई करा रहे हैं। गोदाम प्रभारी दबंगाें के सामने अक्षम साबित हो रहे हैं।
उधर प्रशासनिक अधिकारी समुचित तुलाई कराने के लिए मौके पर स्थिति का जायजा लेने नहीं आ रहे हैं। जो किसान दबंग किस्म के हैं, वह महीनाें से अपने गांव की गेहूं तौल करा रहे हैं। वह खुद को राजनीतिक पार्टी का सदस्य बताकर गोदाम प्रभारी पर दबाव बनाकर गेहूं की तौल करा रहे हैं। अन्य ग्रामाें के किसान गेहूं विक्रय कराने के लिए परेशान हैं। ग्रामीणाें में इस व्यवस्था के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें