फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2908 परीक्षार्थियाें में 120 अनुपस्थित

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

महोबा। जिले में पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा सात केंद्राें में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। 2908 पंजीकृत परीक्षार्थियाें में से 120 अनुपस्थित रहे। नकल को रोकने को आब्जर्वर एके जिंदल और चरखारी एसडीएम पीके जैन व एसडीएम विंध्यवासिनी राय ने केंद्राें में छापा मारकर गहन जांच भी की।
विज्ञापन

पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2012 की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 2908 परीक्षार्थियाें की दृष्टि से जिले के संत जोसफ हाईस्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती बालिका इंटर कालेज, डीएवी, जीआईसी और नवोदय समेत सात विद्यालयाें को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान साताें केंद्राें में 120 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्राें में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा आब्जर्वर एके जिंदल ने परीक्षा केंद्राें में पहुंचकर व्यवस्था का घूम-घूमकर जायजा लिया। सख्ती के चलते नकलची भी केंद्रों में ताकझांक नहीं कर सके। इसी बीच उप जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय और चरखारी उप जिलाधिकारी पीके जैन ने केंद्राें में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी व पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि पंजीकृत 2908 परीक्षार्थियाें की दृष्टि से सात विद्यालयाें को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 120 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें