फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन बच्चाें ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक और जूनियर स्तर की बृहस्पतिवार से परीक्षाएं हुईं। परीक्षा में शामिल होने के लिए हफ्ताें से अनुपस्थित चल रहे विद्यार्थियाें ने हिस्सा लिया। इससे परीक्षा के पहले दिन विद्यालयाें में भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से जिले के सभी परिषदीय विद्यालयाें में परीक्षाएं हुईं। सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक हिंदी की परीक्षा हुई जहां पर छोटे बच्चाें ने आज समय से स्कूल पहुंचकर परीक्षा में हिस्सा लिया। बच्चाें में परीक्षा के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रतिदिन देर से स्कूल आने वाले बच्चे आज समय से पहले उपस्थित थे। कक्षा 1 से 5 तक और कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 9.30 तक चलीं। वहीं जूनियर स्तर के विद्यार्थियाें की मौखिक परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक हुई। परीक्षा में विद्यालय से सभी विद्यार्थियाें को परीक्षा पुस्तिकाएं और पर्चे वितरित किए गए। इस दफा पर्चे स्कूल स्तर पर बनाए गए। सभी बच्चाें को परीक्षा में शामिल करने के शासन के आदेश के चलते हफ्ताें अनुपस्थित रहने वाले छात्राें को भी परीक्षा में शामिल किया गया। शिक्षक शिक्षिकाआें ने मुस्तैदी के साथ परीक्षा कराईं।
रंगारंग कार्यक्रम देख दर्शक मंत्रमुग्ध
श्रीनगर (महोबा)। राजा मोहन सिंह लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित हंसवाहिनी विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूली बच्चाें ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकाें को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चाें द्वारा पेश किए गए राष्ट्रभक्ति गीत से ओतप्रोत गीत भारत की लाज बचाने को हम अपना खून बहा देंगे गीत पर बच्चाें ने जमकर वाहवाही लूटी। कसबे के रामलीला मैदान में विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन ऋतुराज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले छात्र हेमंत, महेंद्र और सुरेंद्र ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। हेमलता, नेहा, अंजना ने सरस्वती वंदना पेश की। मुस्कान, स्मृति, अंकिता, कीर्ति ने स्वागत गीत पेश किया जहां पर जुटी भीड़ ने विद्यार्थियाें द्वारा पेश किए गए गीत संगीत की जमकर सराहना की। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। बच्चाें द्वारा पेश किए गए नाटक भक्त प्रह्लाद और लोकगीत, राई नृत्य, कैसेट नृत्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का संचालन अनिल रावत और अनिल शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान देवी सिंह, शिवकुमार राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाटकार, संतोष कुशवाहा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें