फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाया

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ग्राम बिलरही में विधायक निधि से कराई गई सीसी सड़क मानक के अनुरूप न बनाए जाने से ग्रामीण खफा है। उन्हाेंने इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणाें का आरोप है कि ठेकेदार ने खड़ंजा के ऊपर ही सीसी डलवा दी वहीं सामग्री में भी हेराफेरी की है।
विज्ञापन

बसपा शासनकाल में बिलरही में 140 मीटर सीसी स्वीकृत हुई थी। यह सीसी रोड विधायक निधि से बनाई जानी थी। इसकी लागत 4.5 लाख रुपए थी। इसका निर्माण कार्यदाई संस्था श्रम विभाग को सौंपा गया था। विधानसभा चुनाव के बाद इसका निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया गया। घटिया सीसी बनने से गांव के लोग खासे नाराज हैं। गामीण रामपाल यादव, देवीदीन, उदयभान, टीकाराम, विश्वनाथ आदि का आरोप है कि ठेकेदार ने वर्षों पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा बिछवाए गए खड़ंजा पर ही सीसी डलवा दी। कहीं भी खुदाई नहीं कराई गई।
सीसी में सीमेंट की मात्रा एवं गिट्टी मानक के अनुरूप प्रयोग नहीं किया गया। इससे अभी से सड़क उखड़ने लगी है। ग्रामीणाें ने इसकी जांच कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें