महोबा। डा. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियाें ने गोष्ठी आयोजित कर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। डा. अंबेडकर को महान समाज सुधारक की संज्ञा देते हुए उनके कार्यों, त्याग और समर्पण भाव से प्रेरणा लेने की अपील की।
खरेला में संत रविदास मंदिर परिसर में डा. भीमराव अंबेडकर के समर्थकाें ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता करते हुए लालदिमान चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने छात्र जीवन से ही संघर्ष करके समाज सुधार के लिए प्रयास किया है। इस मौके पर धर्म सिंह और समाजसेवी इदरीश खान ने भी डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की नसीहत देते हुए लोगाें को बाबा साहेब के चरित्र से परिचित कराया। विनोद भास्कर, हरिशंकर, गोपाल आदि ने संगोष्ठी को संबोधित िकया। अंबेडकर की प्रतिमा के साथ धूमधाम से शोभायात्रा भी निकाली। डॉ. घनश्याम, राम गोपाल, जगदीश आिद थे। संचालन हरिशंकर भास्कर ने किया।