फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा मिटाने का दिया संदेश

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा जैतपुर के सिद्धगोपाल रिछारिया इंटर कॉलेज में अरुणोदय संस्थान के तत्वावधान में आयोजित बाल सम्मेलन में बच्चाें ने नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणाें को भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा को समाप्त करने का संदेश दिया। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने की अपील की।
विज्ञापन

अरुणोदय संस्थान की परियोजना समन्वयक शिप्रा ने कहा कि बच्चों का मस्तिष्क एक बगीचे की तरह है। बच्चों को समय रहते यदि कार्य से न जोड़ा गया तो उनमें बेकार की आदतें जन्म लेती हैं। कहा कि बच्चों को बेहतर वातावरण के साथ-साथ गुरुआें के मार्गदर्शन की जरूरत है। जिससे उनमें सृजन शक्ति का निर्माण हो सके। संस्थान के निदेशक अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अभिभावकों को बच्चाें से घरेलू कामकाज कराने के बजाए उन्हें शिक्षा के लिए स्कूल भेजना चाहिए। कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य को उसका हक दिला सकती है। इससे पूर्व बाल सम्मेलन में ग्रामीणों को नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणाें को दहेज प्रथा, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने का आह्वान किया गया। इस दौरान आशुतोष, मयंक, दीपक, रेखा, मंजू, जनक, स्नेहलता, रविकरण, शीतल, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें