फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राें ने हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई महोबा। अखंड इंटर कालेज कबरई के छात्रों ने संविदा शिक्षकों पर अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाकर कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम रहने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। कालेज के प्रधानाचार्य ने छात्राें को नियमानुसार फीस लेने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

अखंड इंटर कालेज कबरई के छात्र मंगलवार को अधिक फीस वसूली के विरोध में सड़क पर उतर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि संविदा शिक्षक उनसे अधिक फीस वसूल रहे हैं। इससे नाराज छात्रों ने कालेज के सामने हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। महोबा से मौदहा, हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ आने जाने वाले दो दर्जन वाहन जाम के चलते दो घंटे तक दोनों तरफ फंसे रहे। यात्रियाें को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। छात्राें ने जमकर नारेबाजी भी की। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कबरई रमेश पटेल ने मौके पर पहुंचकर जाम लगाए छात्रों को समझाया। लेकिन छात्राें ने एक नहीं मानी। बाद में कालेज के प्रधानाचार्य ने छात्रों को किसी भी तरह की बढ़ी हुई फीस न लेने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें