फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध में पानी की आमद पर दिया जोर

Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सिंचाई विभाग के सचिव धीरज साहू ने मंगलवार को कबरई बांध का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान बांध के उच्चीकरण को देखा। साथ ही बांध में पानी की आमद पर विशेष जोर दिया। सचिव ने बारिश के पानी को बांध में लाने के लिए बांध में स्लैब बनाने के सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए, जिससे बारिश का पानी बर्बाद न हो।
विज्ञापन

झांसी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम से लौटते समय सिंचाई विभाग के सचिव ने मंगलवार को अर्जुन सहायक परियोजना के तहत लहच्यूरा बांध से कबरई बांध तक निकाली जा रही अर्जुन सहायक नहर को देखा। साथ ही बांध में पानी भरने की क्षमता का जायजा लिया। उन्हाेंने बांध में युद्धस्तर पर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे समय से परियोजना का कार्य पूरा हो सके।
सचिव ने अर्जुन सहायक नहर का जगह-जगह पर जायजा लिया। इसके बाद लहच्यूरा बांध देखा। लहच्यूरा बांध से निकली 100 फुट चौड़ी नहर के कार्य को देखा। सचिव ने बताया कि अर्जुन सहायक नहर के जरिए कबरई बांध को भरा जाएगा, जिससे कबरई क्षेत्र के लोगाें को पेयजल संकट के साथ-साथ सिंचाई की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा नहरों से पूरे जिले में सिंचाई की सुविधाएं मयस्सर होंगी। इससे किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें