फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में अनुशासन से मिलती है सफलता- डीएम

Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी डा. काजल ने कहा कि जीवन में अनुशासन जरूरी है। अनुशासन के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है। छात्राआें को बहादुरी के साथ कुरीतियाें से निपटना चाहिए। इसमें प्रशासन उनका पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन

डीएम बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज महोबा में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्हाेंने कहा कि लड़कियाें के कम कपड़े पहनने से किसी को उन्हें तंग करने का अधिकार नहीं मिल जाता। उन्हाेंने कहा कि छात्राआें को मोबाइल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। परिजनाें द्वारा छात्राआें को मोबाइल इसलिए देते हैं ताकि परेशानी में होने पर बेटी उन्हें फोन कर सूचना दे सके। विद्यालय, बाजार आदि जाने के लिए अभिभावकाें द्वारा दी गई आजादी का छात्राएं दुरुपयोग न करें। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार ने कहा कि देश में अशिक्षा, गरीबी और सामाजिक परिदृश्य के कारण बुरे काम हो रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि दिल्ली में पैरामेडिकल छात्रा के साथ हुई घटना के बाद महिलाआें की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 चालू किया गया है। परेशानी में होने पर छात्राएं इस नंबर पर फोन कर मदद ले सकती हैं। इसके अलावा छात्राएं पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 और महिला थाना के फोन नंबर 9454404882 पर सूचना दे सकती हैं। उनका नाम और पता नहीं पूछा जाएगा और न ही उन्हें थाने बुलाया जाएगा। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक मंशाराम, लीगल सेल के सदस्य अधिवक्ता इंद्रपाल यादव, कृष्ण बिहारी दीक्षित, अर्चना, ऊषा, छात्रा शिवानी, अनीता सहित कई छात्राआें ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या निर्मला खरे, सरगम खरे सहित कई टीचर मौजूद रहे।

इनसेट -------------------
शबनम, तकसीम, रेखा और मायरा अव्वल
महोबा। राजकीय बालिका इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिताआें में छात्राआें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में शबनम ने पहला, रजनी सोनी ने दूसरा और रिंकी ने तीसरा स्थान पाया। चित्रकला प्रतियोगिता में तकसीम बानो ने पहला, ममता वर्मा ने दूसरा और शिवकुमारी ने तीसरा स्थान पाया। वाद विवाद प्रतियोगिता में रेखा ने प्रथम, तकसीम बानो ने द्वितीय और माया तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगिता में मायरा ने प्रथम स्थान पाया। छात्राआें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इनसेट -------------------
विद्यालय के गेट पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश
महोबा। राजकीय बालिका इंटर कालेज महोबा में जागरूक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची जिलाधिकारी डा. काजल ने जहां छात्राआें को अत्याचाराें को सहन न कर उनका डटकर सामना करने की नसीहत दी। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर को विद्यालय की छुट्टी के समय गेट पर पुलिस बल को तैनात करने के निर्देश दिए हैं जिससे विद्यालय आने और जाने में छात्राआें को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें