फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली चार एंबुलेंस की सौगात

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. प्रेमनारायण ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाह डाक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी अपने कर्तव्योें के प्रति जागरूक रहकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। बुधवार को पीपीएन चौराहा पर शासन द्वारा जिले को भेजी गई चार एंबुलेंस को जनता को समर्पित करते हुए श्री प्रेमनारायण ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा शासन की मंशा है हर ग्रामीण क्षेत्र का मरीज गंभीर हालात में जल्द से जल्द निकटतम अस्पताल तक एंबुलेंस से पहुंच सके। इसी क्रम मेें जिला अस्पताल को दो और एक एंबुलेंस कबरई एवं एक बेलाताल के लिए आवंटित की गई है। शासन से चरखारी और कुलपहाड़ के लिए दो और एंबुलेंस की मांग की गई है। इनके जल्द मिलने की उम्मीद है । इन्हें स्थानीय अस्पतालों से संबद्ध कर दिया जाएगा। संयुक्त निदेशक सीके शुक्ला ने इस मौके पर कहा हर स्वास्थ्य कर्मी का फर्ज है रोगी को तत्काल उचित स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराएं और बिना भेदभाव के रोग के अनुसार निदान करें। इससे ग्रामीणों को जिला अस्पताल और अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ डा जीके कुरील ने कहा आवश्यकता पड़ने पर कोई भी गंभीर रोगी किसी भी समय एंबुलेंस सेवा का उपयोग कर सकता है। कार्यक्रम में सीएमएस दयाशंकर, डा. लाखन सिंह, डा. आरपी मिश्रा, नवीन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें